भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर रामनगर पशु चिकित्सालय के पास अनियंत्रित टेंपो की चपेट में आने से बाइक सवार 47 वर्षीय श्रीराम निवासी राडीजोत थाना सोनहा घायल हो गए। लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
राहगीरों के मुताबिक यह हादसा बुधवार की सुबह 11:10 बजे तब हुई जब डुमरियागंज की ओर से तेज रफ्तार जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे बाइक सवार श्रीराम से टकरा गया। श्रीराम उसी समय मलपुरवा स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में तेल भरवाकर ब्लाॅक की तरफ जा रहा था। वह रामनगर ब्लाॅक के करैली गांव में सफाई कर्मी के पद पर तैनात है। हादसे में टेंपो भी क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक सुरक्षित है। सोनहा पुलिस ने टेंपो और बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले गई। संवाद