बस्ती। पैकोलिया थाना पुलिस ने आर्केस्ट्रा देखने के दौरान हुई मारपीट के मामले में दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है। कठवतिया सांवडीह निवासी अजीत कुमार वर्मा ने तहरीर देकर बताया कि 16 जून काे गांव में आर्केस्ट्रा देखने गया था। वहीं पर भतीजा चंदन वर्मा से उसके गांव के ही रामू व उसके भाई रामजी से विवाद हो गया। मना करने पर दोनों आरोपियों ने मारपीट की। संवाद