फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड घायल

Tue, 05 Aug 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी। फोरलेन पर छावनी थानाक्षेत्र के नाल्हीपुर के पास प्राइवेट बस ने बाइक सवार होमगार्ड को टक्कर मार दी। होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से सीएचसी विक्रमजोत भिजवाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि छावनी थानाक्षेत्र के बभनगवां निवासी शशिभान सिंह छावनी के डायल 112 के पीआरवी के चालक हैं। सोमवार को ड्यूटी समाप्त कर सुबह करीब आठ बजे बाइक से घर जा रहे थे। फोरलेन पर नलहियापुर के पास प्राइवेट बस ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को मेडिकल कॉलेज अयोध्या में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें