फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किशोरी को भगाने के मामले में केस

Mon, 04 Aug 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार, बस्ती। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी की मदद करने वाले चार अन्य भी नामजद किए गए हैं। पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। किशोरी के पिता ने तहरीर दी है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को नगर थाना क्षेत्र के ग्राम अरबापुर निवासी आदित्य यादव बहला फुसला कर भगा ले गया है। बेटी अपने साथ बीस हजार रुपये भी लेकर गई है। आरोप है कि अन्न, राधा, आदित्य की मां व मौसी ने इस वारदात में आरोपी की मदद की है। किशोरी के पिता ने जब आदित्य की मौसी से बेटी के बारे में पूछा तो उसके परिवार के लोग मिलकर उन्हें अपशब्द कहने लगे और जान से मारने की धमकी भी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें