हरैया। त्रिलोकपुर तिवारी बाजार के निकट संसारीपुर-पैकोलिया मार्ग पर शुक्रवार की रात बाइक सवार दो युवकों पर अज्ञात लोगों ने राॅड व डंडे से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार पैकोलिया थाना क्षेत्र के ग्राम छपिया पांडेय निवासी रोशनलाल (26) पुत्र श्यामसुंदर व नीरज कनौजिया (27) पुत्र रामानंद एक ही बाइक पर सवार होकर भदावल से लौट रहे थे। अभी कुछ ही दूर पहुंचे ही थे कि कुछ अज्ञात लोगों ने रास्ते में रोक कर हमला बोल दिया। जिसमें नीरज के सिर व हाथ, पैर में गंभीर चोटें आई, जबकि रोशन के पीठ व सीने पर डंडे से प्रहार किया गया।
सीओ हरैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि मोबाइल लोकेशन व अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है। संवाद