परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के लच्छीपुर निवासी आकाश ने बुलेट सवार युवकों ने पर कार का शीशा तोड़ने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सिकंदरपुर चौकी पर तहरीर दी कि शनिवार की शाम करीब तीन बजे वह अपनी कार से पत्नी और गांव के मंसाराम के साथ चौरी बाजार गए थे। लौटते समय रायपुर मोड़ के पास युवक ने कार के आगे बाइक लगा दी। आरोप लगाया है कि गोंडा जिले के थाना नवाबगंज के धुसवा गांव के बाइक सवार लोगों ने कार की चाबी छीन ली और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर डंडे से हमला कर घायल कर दिया और कार का शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद