फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

फोरलेन पर हर्रैया थाने के बिजरा के पास हुई थी दुर्घटना
महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन पर बृहस्पतिवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की शुक्रवार को इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज लखनऊ में मौत हो गई। घटना में घायल दूसरे युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

हर्रैया थाना क्षेत्र के बिजरा गांव के निकट बृहस्पतिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्रेम उपाध्याय (45) निवासी उभाई थाना दुबौलिया और संदीप मिश्रा (27) निवासी बिजरा थाना हर्रैया गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने दोनों घायलों को मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया था। आधी रात के करीब इलाज के दौरान प्रेम नारायण उपाध्याय की मौत हो गई। जबकि संदीप मिश्रा की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। प्रेम उपाध्याय की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया की घायलों को अस्पताल भेजा गया था, जहां प्रेम नारायण उपाध्याय की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें