फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टिनिच। क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब चार बजे वाल्टरगंज-बभनान मार्ग पर इमिलिया तिराहे के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के कुसमौर गांव निवासी विनय कुमार (30) पुत्र सुखराम बाइक से वाल्टरगंज से गौर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह इमिलिया तिराहे के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे टिनिच चौकी प्रभारी श्रीहरि राय ने एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल भेजवाया और परिजनों को फोन के माध्यम से सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें