फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत

Tue, 22 Apr 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना के अंतर्गत अयोध्या गोरखपुर हाईवे पर रविवार रात संसारीपुर चौराहे पर हर्रैया की तरफ से आ रही कार की बाइक में टक्कर हो गई। बाइक चालक को गंभीर चोटें आईं। सोमवार को दोपहर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, छावनी थाने के कोहल तिवारी निवासी गोरखनाथ राजभर पुत्र राम लखन अपने रिश्तेदार के घर शादी में गंगापुर जा रहे थे। संसारीपुर चौराहे पर पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चालक को गम्भीर चोटें आ गईं। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से घायल को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया। सोमवार दोपहर में गोरखनाथ की जिला अस्पताल बस्ती में घायल की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें