फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर (बस्ती)। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थानाक्षेत्र के भानपुर पड़ाव पर शनिवार की सुबह नौ बजे ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सोनहा पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सोनहा थानाक्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी 28 वर्षीय रहिमुल्लाह बाइक से दवा लेने बस्ती जा रहे थे। वह भानपुर पड़ाव के पास पहुंचने वाले थे कि बस्ती की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने रहिमुल्लाह को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें