लालगंज। थाना क्षेत्र के लालगंज-कुदरहा मार्ग पर ग्रामीण बैंक के पास सोमवार को ट्रैक्टर-टाॅली की चपेट में आने से बाइक सवार दुबौलिया थाना क्षेत्र के खदरा गांव निवासी जय कुमार (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा भिजवाया। थाना प्रभारी विनय कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।