फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार की चपेट में आकर बाइक सवार घायल

Sun, 29 Sep 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। खुटहन के पास बाइक सवार चार पहिया वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल वहीं तड़पता रहा और लोग वीडियो बनाते रहे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिकए कलवारी थाना क्षेत्र के दोफड़ा निवासी अरविंद किसी कार्य से बस्ती गए थे। वापस घर जाते समय नगर थाना क्षेत्र के खुटहन के पास चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होत देख तमाम लोग जुट गए। कुछ लोग मदद करने के बजाय उसका वीडियो बनाने लगे। थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि घायल के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचित दी गई है। परिजन भी जिला अस्पताल बस्ती पहुंच गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें