फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। हर्रैया-बभनान मार्ग पर बैरिहवा पेट्रोल टंकी के पास वाहन के चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सुनील कुमार वर्मा (30) पुत्र शिव कुमार वर्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वह ग्राम दुबौली भार्गव जोत, पोस्ट मसकनवा, जनपद गोंडा का निवासी था। बताया जा रहा है कि सुनील अपनी बाइक से बहन की शादी का निमंत्रण रिश्तेदारी में देकर वापस अपने घर लौट रहा था। वह रात करीब 9 बजे बैरिहवा पेट्रोल टंकी के पास पहुंचा, तभी किसी वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि परिवार को सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें