फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रैक्टर-टाॅली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
मृतक सूरज चौधरी की फाइल फोटो
विज्ञापन
बनकटी। बस्ती-महुली मार्ग के मिश्रौलिया के पास शुक्रवार की रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-टाॅली ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुंडेरवा थाना क्षेत्र के चोलखरी गांव निवासी व पूर्व प्रधान रामचंद्र चौधरी के पुत्र सूरज (22) बस्ती शहर में कमरा लेकर मेडिकल की तैयारी कर रहा था। वह शुक्रवार की देर रात अपनी बाइक से घर के लिए से निकला था। वह जैसे ही मिश्रौलिया गांव के निकट एक होटल के सामने पहुंचा ही था कि सामने से सोनूपार की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-टाॅली ने उसे सामने से रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने सूरज के मोबाइल से फोन से उसके पिता को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन से जिला अस्पताल ले गए वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि सूरज ने हेलमेट नहीं लगाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें