बस्ती। फोरलेन पर हर्रैया थानाक्षेत्र के संसारीपुर के पास तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सोमवार की रात करीब 11:30 बजे हुई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
नगर थानाक्षेत्र के थन्हवारपुर निवासी 30 वर्षीय वीरेंद्र यादव सोमवार को किसी काम से हर्रैया गए थे। देर रात लौटते समय संसारीपुर के पास पीछे से पहुंचे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक सवार वीरेंद्र यादव दूर जा गिरे मगर ट्रेलर में बाइक फंसकर कुछ दूर तक घिसटती चली गई। गंभीर चोट लगने की वजह से वीरेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पंहुचे थाना प्रभारी विनय पाठक ने शव को कब्जे में लेकर ट्रेलर को भी अभिरक्षा में ले लिया है।