फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Fri, 10 May 2024 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। दसिया चौराहे पर बृहस्पतिवार को बाइक पिकअप की चपेट में आ गई। बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के रौनहिया निवासी प्रदीप (22) पुत्र सोमई व वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी करन (20) पुत्र धर्मेंद्र एक ही बाइक से रुधौली की तरफ जा रहे थे। दसिया चौराहे पर सामने से आ रही अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आ जाने से बाइक चालक प्रदीप की मौके पर मृत्यु हो गई। बाइक पर पीछे बैठे करन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से अपराध निरीक्षक अजय यादव व विशुनपुरवा चौकी इंचार्ज शशि शेखर सिंह ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक युवक का सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। दोनों हेलमेट नहीं पहने थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें