कलवारी। बीडी बंधे पर फूलपुर गांव के पास सोमवार की देर शाम सात बजे भैंसा से ठकराकर बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी बहादुरपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय शत्रुघन निवासी फूलपुर ऊंचवा थाना कलवारी रिश्तेदारी में फूलपुर खलवां ब्रह्मभोज में जा रहे थे। बाइक लेकर बीडी बंधे पर फूलपुर गांव के पास पहुंचे थे। इस दौरान दौड़ते हुए भैंसे चपेट में ले लिए। अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। शत्रुघन की मौत का समाचार सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।