बस्ती। कोतवाली पुलिस ने नशे में मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। टांगपारा निवासी नन्दरानी का आरोप है कि रविवार को उनके गांव के अशोक कुमार शराब पीकर अपशब्द कहने लगे। मना करने पर बांस उठाकर मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने गांव के अशोक, अजीत, धन्नजय व सिरपति पर केस दर्ज किया है। संवाद