फाइल फोटो अश्वनी चौबे फोटो स्रोत-पुलिस
- फोटो : शहर में दुकान पर खादी का वस्त्र खरीदते लोग।
भानपुर(बस्ती)। डुमरियागंज-रुधौली मार्ग पर सोमवार की देर शाम 5:15 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार अश्वनी चौबे (35) को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सोनहा थाना क्षेत्र के बढ़यालाल सिंह गांव के निकट हुआ।
जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के देवरिया चमन निवासी अश्वनी चौबे किसी काम से गोरखपुर गए हुए थे। देर शाम लौटते समय सोनहा थाना क्षेत्र के बढ़यालाल सिंह गांव के निकट डंपर ने बाइक चपेट में ले लिया।
मौके पर पहुंची सोनहा पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने डंपर को भी जब्त कर लिया है। सोनहा थाना प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और परिजनों की तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।