फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 15 Jun 2023 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के तकियाचक गांव के निकट बुधवार की सुबह 10 बजे तेज रफ्तार जीप और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार विश्वनाथ गौड़ (30) निवासी नरखोरिया की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने विश्वनाथ को निजी वाहन से सीएचसी भानपुर ले गई। वहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के पिता संतराम गौड़ की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्घटना का केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि लोगो की ओर से उपलब्ध कराए गए गाड़ी नंबर को ट्रेस कर वाहन को कुछ ही देर में भानपुर-रुधौली मार्ग पर वाहन बरामद कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


हैदराबाद में पेंटिंग का काम करते थे विश्वनाथ
पांच भाइयों में विश्वनाथ सबसे बड़े थे। उनकी मौत से माता-पिता के साथ पत्नी पूजा और बेटे विपिन, प्रांशू और बेटी प्रियांशी का रो-रोकर बुरा हाल है। विश्वनाथ हैदराबाद में दैनिक मजदूरी पर घरों की पेंटिंग कर परिवार का गुजर-बसर करते थे। कुछ महीने पहले ही अपने गांव नरखोरिया आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें