फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क हादसे में घायल किसान की लखनऊ में मौत

Thu, 15 Jun 2023 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के महुआरी चौराहे पर 11 जून को सड़क हादसे में घायल किसान ने इलाज के दौरान लखनऊ में दम तोड़ दिया। परिवार के लोग शव लेकर घर चले आए। सूचना पाकर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

किसानी करने वाले वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के महुआरी निवासी 54 वर्षीय रामसुरेश 11 जून को महुआरी चौराहे पर किसी काम से गए थे। लौटते समय चौराहे पर एक बाइक सवार ने चपेट में ले लिया। गंभीर चोट आने के कारण उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया था। यहां बेड न मिलने के कारण उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मंगलवार की रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
दिवंगत राम सुरेश घर पर ही रहकर मेहनत मजदूरी करते थे। उनकी चार बेटियां व तीन बेटे हैं। सभी की शादी हो चुकी है। पत्नी गायत्री देवी व अन्य परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि राम सुरेश के पुत्र संतोष की तहरीर के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें