फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिव्यांग की ट्राई साइकिल में बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 19 Nov 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के बोकनार के पास की घटना,पूर्व प्रधान के पुत्र थे श्वेत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। थाना क्षेत्र के बस्ती-महुली मार्ग पर शुक्रवार रात करीब आठ बजे बोकनार गांव के पास दिव्यांग की ट्राई साइकिल में तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। ट्राई साइकिल पर बैठे पूर्व प्रधान का 30 वर्षीय दिव्यांग पुत्र श्वेत उपाध्याय घायल हो गया। शनिवार तड़के बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बोकनार के पूर्व प्रधान शिवप्रसाद उपाध्याय का हीरो एजेंसी के बगल में मैरिज हाल है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे उनके दिव्यांग पुत्र श्वेत उपाध्याय ट्राई साइकिल से घर जा रहे थे। करीब 500 मीटर जाने पर बस्ती की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ट्राई साइकिल में टक्कर मार दिया। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्राई साइकिल पर बैठे श्वेत गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चला रहा युवक मौके स भाग गया। हादसे की सूचना मिलते ही उनके भाई अमित उपाध्याय तथा पिता शिव प्रसाद उपाध्याय मौके पर पहुंच गए। निजी साधन से जिला अस्पताल बस्ती ले गए, जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने घायल को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। शनिवार को सुबह करीब चार बजे उसकी उनकी मौत हो गई। युवक के असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें