फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बुलेट से टकराई बाइक, युवक की हालत नाजुक

Thu, 16 Nov 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। हर्रैया-बभनान मार्ग पर हसीनाबाद बाजार में बुधवार सुबह बुलेट और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बभनान बाजार थाना क्षेत्र के गौर निवासी 38 वर्षीय निखिल गुप्ता बाइक से हर्रैया की तरफ जा रहे थे। हसीनाबाद बाजार के भारतीय स्टेट बैंक शाखा के सामने पैकोलिया थानाक्षेत्र के कनरखपुर गांव निवासी 22 वर्षीय गिरजेश सोनी की बुलेट से टक्कर हो गई। निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बुलेट चालक को मामूली चोटें लगीं और वह बुलेट छोड़कर भाग निकला। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से निखिल गुप्ता को सीएचसी हर्रैया भिजवाया। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद घायल काे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां से भी ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें