फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी बाइक, किशोर की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 29 Apr 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के मरवटिया बाबू ओझइनिया पुरवा के निकट अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में जा गिरी। उस पर सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने देखते ही एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर देखकर गोरखपुर रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने शव का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के ग्राम भौंसिहपुर निवासी 15 वर्षीय सत्यम पुत्र हृदय राम अपने रिश्तेदार 13 वर्षीय अरविंद पुत्र स्व0 चंदर निवासी बबुरहिया थाना कलवारी के साथ बाइक से नगर थाना क्षेत्र के भटहा गए थे। वहां से घर लौटते समय मरवटिया बाबू ओझइनिया पुरवा के निकट मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई। दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को उठाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही सत्यम को मृत घोषित कर दिया, जबकि अरविंद की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें