पैकोलिया। बभनान-हर्रैया मार्ग पर बुधवार की दोपहर में नीलगाय की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, पैकोलिया गांव निवासी जसवंत चौहान बीमार पिता रामचंद्र चौहान को बाइक पर बैठाकर इलाज कराने हर्रैया गए थे। घर आते समय दोपहर करीब 12:30 बजे बैरिहवा पुलिया के दक्षिण अचानक नीलगाय से बाइक से टकरा गई और गिरने से पिता-पुत्र गंभीर रूप घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को एंबुलेंस सीएचसी हर्रैया भेजवाया वहां से जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया है। संवाद