नए गांव में मृतक के घर रोते- विलखते परिजन। संवाद
- फोटो : जायंट्स महिला शक्ति के कार्यक्रम में सम्मानित की गई पूर्व अध्यक्ष। संवाद
सिद्धार्थनगर/बस्ती। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोटिया पांडेय गांव के पश्चिम स्थित बांसी-धानी मार्ग पर बने पुल पर मंगलवार मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बस्ती निवासी झीनक (50) और गांव के ही राधेश्याम (40) हादसे का शिकार हो गए। बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद बाइक सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नकारी के अनुसार बस्ती जनपद के रुधौली थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी झीनक (50) और उनके गांव के ही राधेश्याम (40) बाइक से खेसरहा थाना क्षेत्र के कलनाखोर गांव में भतीजे के नहान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। झीनक के पुत्र का विवाह कलनाखोर निवासी श्यामसुंदर चौहान की पुत्री से हुआ था। मंगलवार को उनके नाती के छठियारा संस्कार का कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए दोनों निकले थे। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब उनकी बाइक कोटिया पांडेय गांव के पश्चिम स्थित पुल पर पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जांच की जा रही है।
अंधा मोड़ बना हादसों का कारण : स्थानीय लोगों का कहना है कि कोटिया पांडेय पुल के दोनों ओर घनी झाड़ियां उग आने से यह स्थान अंधे मोड़ में तब्दील हो गया है। बाहर से आने वाले वाहन चालकों को पुल और मोड़ का सही अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।