फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भैंस से टक्कर बाइक, पीछे बैठी महिला की मौत

Thu, 05 Sep 2024 03:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा। सोनहा थाना क्षेत्र के उकड़ा-शंकरपुर मार्ग पर वाहिदचक गांव के पास भैंस से टकराने से घायल बाइक पर सवार महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। भैंसहिया खुर्द बुजुर्ग टोला नौडिहा निवासी सुनीता पत्नी दिनेश कुमार (32) अपने भाई घनश्याम यादव निवासी जंगलीपुर टोला कैथोलिया थाना भवानीगंज (सिद्धार्थनगर) के साथ बुधवारकी शाम करीब 6:30 बजे ससुराल लौट रहीं थीं। उकड़ा-शंकरपुर मार्ग से वाहिदचक गांव के पास बाइक सामने से एक भैंस से टकरा गई। अनियंत्रित होकर बाइक गिरने से उस पर पीछे बैठी सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उनको लेकर के सीएससी बेवां पहुंचे, जहां हालत गंभीर देख उन्हें ओपेक चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया गया। रास्ते में लेकर जाते समय सुनीता की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें