फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महादेवा-मुंडेरवा मार्ग पर ट्राले से टकराई बाइक, दो की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के महादेवा-मुंडेरवा मार्ग पर लहरी गांव के पास शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे सड़क किनारे खड़े ट्राले से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार आनंद चौरसिया (32) की मौत हो गई, जबकि आदित्य निषाद (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दाैरान आदित्य की भी माैत हो गई।
विज्ञापन

दोनों देवरिया जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से महादेवा से मुंडेरवा की ओर जा रहे थे। लहरी गांव के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्राले से भिड़ गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी मुंडेरवा ले जाया गया।
हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने आनंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि आदित्य की उपचार के दाैरान माैत हो गई। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्राले को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विश्वमोहन राय ने बताया कि परिजन को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच की जा रही है। वहीं ट्राले के चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें