फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डंपर से टकराई बाइक, दाे युवकों की मौत

Sat, 31 May 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाने के मधवापुर गांव के पास शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक पीछे से डंपर में जा टकरा गई।
विज्ञापन

बाइक पर सवार सोनहा थाने के परसा खाल निवासी 23 वर्षीय अमरनाथ दुबे पुत्र कृष्ण मुरारी दुबे व उसी गांव के 24 वर्षीय चुन्नू उर्फ दिलीप दुबे पुत्र परशुराम दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। एसओ मोतीलाल ने बताया कि डंपर व बाइक कब्जे में ले ली गई है। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार भानपुर से घर की तरफ जा रहे थे। पचमोहनी के निकट मधवापुर के पास धीमी गति से डंपर जा रहा था। बताया जा रहा है कि बाइक पीछे से डंपर में जा टकराई। दोनों के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां इलाज के दौरान देर रात करीब 10 बजे दोनों की मौत हो गई। सूचना पर परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें