कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के पगार निवासी अजय कुमार शुक्रवार की देर रात अपनी मां शकुंतला देवी और बहन चांदनी को बाइक पर बैठाकर घर जा रहे थे। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बढ़या पुल के निकट पहुंचने पर सामने एक नीलगाय आ गई। जिससे बाइक की टक्कर होने से तीनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया। संवाद