फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ माह बाद भी बिजली घर के लिए नहीं मिली उपयुक्त जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ माह बाद भी बिजली घर के लिए नहीं मिली उपयुक्त जमीन
विज्ञापन

श्रीपालपुर में मिली जमीन को ट्रांसमिशन प्रबंधन कर चुका है रिजेक्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला मुख्यालय को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए शासन से 132 केेवीए का बिजली घर बनाने की स्वीकृति मार्च में मिली थी। नौ माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी प्रशासन बिजलीघर के लिए उपयुक्त जमीन उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। इस कारण निर्माण प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में बिजली खपत ज्यादा होने के कारण शहरवासियों को लो-वोल्टेज व कटौती का सामना करना पड़ता है। उपभोक्ताओं को इससे छुटकारा दिलाने के लिए शहर का अलग बिजली घर बनाया जाना है। नया बिजली घर बनने से बिजली की गुणवत्ता में सुधार आएगा और आपूर्ति के घंटे भी बढ़ेंगे। प्रशासन ने वाल्टरगंज के पास श्रीपालपुर में नदी के किनारे जमीन ढूंढी थी। लेकिन ट्रांसमिशन कमेटी ने जांचकर इसे रिजेक्ट कर दिया। सहायक अभियंता सतीश कुमार सिंह बताते हैं कि नदी के किनारे ‘लो-लैंड’ (निचली जमीन) होने के कारण बिजली घर बनाने के लिए जगह उपयुक्त नहीं थी। बारिश के मौसम में वहां यार्ड में पानी भर जाता तब उपकेंद्र को बंद करना पड़ता। एसडीएम से मिलकर मुंडेरवा, महसों या हाईवे के किनारे जमीन दिलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर आशाराम वर्मा ने बताया कि एक स्थान पर जमीन खोजी गई थी, बिजली निगम की टीम ने उसे अस्वीकृत कर दिया। नई भूमि की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें