फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सच्चिदानंद का विरोध करने वाला बिहार का वांछित लालगंज से गिरफ्तार

Mon, 10 Feb 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बनकटी (बस्ती)। सत्संग के बहाने शिष्याओं से दुष्कर्म के आरोपी सच्चिदानंद प्रकरण में रविवार को एक सनसनीखेज मोड़ तब आ गया, जब सच्चिदानंद के खिलाफ केस की पैरवी करने वाले लालगंज थाना क्षेत्र के सेल्हरा निवासी कल्पनाथ चौधरी को नवादा जिले के गोविंदपुर थाने की पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

चार जनवरी 2018 में कल्पनाथ पर यह केस दर्ज हुआ था। एसओ लालगंज सुशील कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार वारंटी को नवादा पुलिस ले जाकर न्यायालय में पेश करेगी। इस मामले में पटना हाईकोर्ट ने भी संज्ञान लिया था।
इस मामले में पीड़ित साध्वियों ने तहरीर दी थी कि 12 दिसंबर 2017 को जब वे अपने कमरे में खाना बना रही थीं, तभी कुछ लोग जबरदस्ती अंदर घुस आए।
उनके साथ गाली-गलौच करने लगे। उन्हें पकड़कर उनके साथ जबरदस्ती करने करने लगे। महिलाओं ने इसका जैसे ही विरोध किया तो उन लोगों ने हथियार निकाल लिए और बारी-बारी महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इसी दौरान कुछ लोग गेट पर हथियार लिए खड़े हे। इस केस में सेल्हरा निवासी कल्पनाथ चौधरी, अजीत चौधरी आदि पर केस दर्ज किया गया था। नवादा पुलिस ने 2021 में तीनों आरोपियों के घर की कुर्की कर ली थी, मगर आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं हुए।
दो आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित पक्ष ने पटना हाईकोर्ट में अपील की। हाईकोर्ट ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसपी नवादा समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को तलब कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद एसपी नवादा ने थाली थाने के एसएचओ के नेतृत्व में टीम बनाकर भेजा। टीम ने अजीत चौधरी को गिरफ्तार किया था, मगर कल्पनाथ चौधरी हाथ नहीं लगा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें