बस्ती। जीआरपी पुलिस ने शुक्रवार को बस्ती रेलवे स्टेशन से एक युवक को चोरी की मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय प्रस्तुत किया। जहां से युवक को जेल भेज दिया गया। जीआरपी थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 23 फरवरी को मोबाइल चोरी के संबंध में अज्ञात के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज हुआ था, तभी से तलाश की जा रही थी। प्लेटफार्म पर थाने के उप निरीक्षक लल्लन तिवारी, हेड कांस्टेबल संतोष चौधरी और शिव शंकर गुप्ता गश्त कर रहे थे, तभी संदेह के आधार पर युवक से पूछताछ करते हुए तलाशी लिया गया तो उसके पास से लगभग बीस हजार कीमत का चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। युवक की पहचान नसीर आलम ग्राम बरवां बरौली थाना सिकारपुर जिला बेतिया बिहार के रूप में हुई है। संवाद