फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुष्कर्म तथा पाॅक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक जून 2025 को एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर गोंडा जिले छपिया थानाक्षेत्र के बेलहरी बुजुर्ग गांव निवासी अमन यादव शादी का झांसा देकर लुधियाना भगा ले गया। वहां एक सप्ताह तक रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और नौ जून की रात करीब ढाई बजे बस्ती रेलवे स्टेशन पर लाकर छोड़ दिया। विशेष न्यायालय पाॅक्सो एक्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह कर रही थी और पुलिस आरोपी के तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब सवा आठ बजे मुखबिर की सूचना पर आरोपी अमन यादव को रवई पुल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें