फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव : एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ी मतदाताओं की भीड़

Tue, 04 Nov 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बिहार जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में सीट न मिलने से नीचे बैठकर कर रहे हैं सफर। संवाद
विज्ञापन
गौर/बस्ती। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए अब महज दो दिन शेष हैं। छह नवंबर को होने वाले मतदान में हिस्सा लेने के लिए प्रवासी मतदाताओं का अपने गृह जनपदों की ओर लौटने का सिलसिला तेज हो गया है।
विज्ञापन

इसका सीधा असर बिहार जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों पर देखने को मिल रहा है। रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर, बस्ती और खलीलाबाद मार्ग से गुजरने वाली लगभग सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिली।
वैशाली सुपरफास्ट, गोरखधाम सुपरफास्ट, सत्याग्रह एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, पुरबिया एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस और शहीद एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक रही। कई स्टेशनों पर यात्री कोचों में खड़े होकर सफर करते दिखे। प्लेटफार्मों पर टिकट और आरक्षण काउंटरों पर लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, मतदान के कारण बिहार लौटने वाले यात्रियों में ज्यादातर वे लोग हैं, जो दिल्ली, मुंबई, लुधियाना, पंजाब और हरियाणा जैसे औद्योगिक शहरों में रोजी-रोटी के लिए काम करते हैं। छठ पर्व के बाद वे अब अपने गांव लौट रहे हैं ताकि मतदान कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें