फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्कूटी से साइकिल की टक्कर,कोटेदार की मौत

Sat, 14 Sep 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजूहा गांव के पास सड़क हादसे में कोटेदार की मौत होने पर रोते विलखते प
विज्ञापन
कप्तानगंज,महराजगंज। कप्तानगंज क्षेत्र के खजुहा गांव के पास सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को स्कूटी सवार ने ठोकर मार दी। स्कूटी सवार दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। जबकि साइकिल सवार कोटेदार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज क्षेत्र के खोपोखर (अक्षतपुर) गांव निवासी राज कुमार (40) पुत्र राम अजोर खोपोखर ग्राम पंचायत के कोटेदार थे। शुक्रवार की सुबह करीब 09 बजे साइकिल से कप्तानगंज खुजहा गांव के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी अयोध्या की तरफ से आ रही स्कूटी सवार से टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार श्रेया चौधरी 25 वर्ष पुत्री अशोक निवासी बारीघाट थाना लालगंज व काजल 24 पुत्री राम छैल यादव निवासी ग्राम सिसई पंडित थाना लालगंज गंभीर रूप से घायल हो गईं।
साइकिल सवार राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें