बस्ती। नीट पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच, जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शी सुधार की मांग को लेकर भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने सोमवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
जिलाध्यक्ष अमर जीत आर्य और भारतीय विद्यार्थी छात्रा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सोनी ने कहा कि नीट सहित अनेक परीक्षाओं में कथित पेपर लीक प्रकरण पर तत्काल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी कार्रवाई की जाए। कहा कि यह मामला केवल एक परीक्षा की अनियमितता तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता, प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता तथा सामाजिक न्याय एवं समान अवसर के प्रश्न से जुड़ा हुआ है।
भारतीय विद्यार्थी छात्रा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष नीलू निगम, भारत मुक्ति मोर्चा महिला विंग जिला अध्यक्ष सरिता भारत, गोविंद कुमार, उत्कर्ष राज, खुशी, अंशिका राव, विनती,पुष्पा, रोशनी आदि शामिल रहे।