बस्ती। संस्कार भारती बस्ती इकाई के तत्वावधान में रविवार को प्रेस क्लब सभागार में भरत मुनि की जयंती मनाई गई। इस दौरान विविध शास्त्रीय कार्यक्रम भी हुए।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता चिंतामणि पांडेय, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. कैप्टन पीएल मिश्रा, अध्यक्ष डॉ. रंजना अग्रहरि एवं डॉ. राजेश कुमार मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. रंजना ने ध्येय गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद भरतमुनि का परिचय कराया गया।
अतिथियों का स्वागत सह मंत्री सरिता शुक्ला ने किया। रंगकर्मी प्रशांत पांडेय ने यशोधरा नाटक एकल की मनोहारी प्रस्तुति दी। अदिति और दीपू श्रीवास्तव ने भजन प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि ने भरत मुनि के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि हजारों वर्ष पूर्व भरत मुनि एक नई विधा के जन्मदाता बने। उन्होंने भारतीय समाज को नाट्य शास्त्र के रूप में एक मनोरंजन और आत्म रंजन का विषय प्रदान किया। संवाद