बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने मारपीट व धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है। नांदेकुंआ निवासी सुनीता देवी का आरोप हैं कि विपक्षियों ने उन्हें व उनके बेटे अजय को अपशब्द कहते हुए मारापीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के बाबूलाल, लालती देवी, आंचल और पल्लू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद