फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ज्येष्ठ मास के प्रथम मंगलवार पर सुंदरकांड पाठ के बाद हुआ भंडारा

Wed, 29 May 2024 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- कंपनी बाग स्थित शिव मंदिर में हुआ भजन कीर्तन व प्रसाद वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ज्येष्ठ मास के पहले मंगलवार पर शहर के कंपनी बाग स्थित शिव मंदिर पर भजन कीर्तन व प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। यहां हर साल ज्येष्ठ मास के मंगलवार को कार्यक्रम होता है। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं हिस्सा लेती है। मौके पर ओमप्रकाश अरोरा, विमल अरोरा, जयप्रकाश अरोरा, हिमांशु सेन, रामचंद्र चौधरी, पवन मल्होत्रा, मुकेश आदि मौजूद रहे। बभनान प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत सराफा मोहल्ला, नई बाजार, करनपुर में सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रमों में पहुंचकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी ने पूजन पाठ किया। मौके पर राकेश पांडेय, जेपी पांडेय, अनिल सोनी, विवेक सिंह, मोनू सोनी आदि मौजूद रहे। महादेवा प्रतिनिधि के अनुसार, ज्येष्ठ मास के प्रथम मंगलवार पर बाजार में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। इसके बाद भंडारे में श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण हुआ। मौके पर डॉ. आरपी शुक्ला, अजीत, ओम प्रकाश सिंह, राजन, विजय, सुनील अग्रहरि, सजन लाल, गणेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें