फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रिंग रोड पर सर्विस लेन बनाने के लिए भाकियू का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में प्रस्तावित रिंग रोड के नौगढ़ गांव के पास सर्विस लेन की मांग के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। सर्विस रोड निर्माण की मांग को लेकर भाकियू (भदौरिया गुट) के कार्यकर्ताओं की ओर से लगातार धरना दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम नौगढ़ में बेमियादी धरना पर बैठे लोगों ने कहा कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह ने कहा कि नौगढ़ गांव में रिंग रोड के ब्रिज का निर्माण हो रहा है, लेकिन ब्रिज के दोनों तरफ सर्विस रोड न होने से किसानों को गंतव्य तक पहुंचाने में कठिनाई होगी।
विज्ञापन

वीरेंद्र मौर्य, सर्वेश सिंह, प्रदुम्न, अमित, सोनू, जितेंद्र, पवन, विनोद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें