फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने तीसरे दिन भी दिया धरना

Mon, 30 Jun 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत भौखरी में राजस्व भूमि, खाद गड्ढा, कच्ची सड़क व नाली की भूमि के सीमांकन आदि मांगों को लेकर किसानों का धरना तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। तहसील अध्यक्ष जगदीश चौधरी ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार अभयराज राजस्व टीम के साथ जमीन के पैमाइश के लिए मौके पर गए हैं। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारी भी मौके पर जा रहे हैं। समस्या का निष्पक्ष समाधान होने तक धरने पर बैठे रहेंगे। किसानों के मुताबिक, देर शाम तक समस्या का समाधान नहीं हो सका था। मौके पर रमेश चौधरी, राम शब्द, रामकृपाल, शुभराम यादव, राम अवतार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें