फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाकियू टिकैत गुट ने शेखापुर में लगाई पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग लेकर भाकियू टिकैट गुट के किसानों ने रामनगर ब्लाॅक के शेखापुर गांव में किसान पंचायत लगाई। पंचायत की अध्यक्षता ब्लाॅक अध्यक्ष रामजीत चौधरी व संचालन गंगाराम ने किया। पंचायत में किसानों ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों की टूटी हुई सड़कों को दुरुस्त कराने, होली को देखते हुए 20 वर्ष से कम के युवाओं को दुकानों से शराब और भांग के गोली की बिक्री न किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

किसानों ने कमिश्नर और डीएम को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन राजस्व निरीक्षक को सौंपा। किसानों ने छुट्टा पशुओं और बंदरों से फसलों की सुरक्षा कराने, किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने की मांग की। इस मौके पर श्याम नरायन सिंह, नायब चौधरी, पारस नाथ गुप्ता, जयशंकर पांडेय, रामकृष्ण चौधरी, रामनयन, संतकुमार भारती आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें