भानपुर। कुआनों नदी जीर्णोद्धार अभियान के तहत शुक्रवार रामनगर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत नरकटहा में स्थित पगारें घाट पर ब्लाॅक प्रमुख यशकांत सिंह व जिला पंचायत सदस्य रामनगर तृतीत सुभाष यादव व बीडीओ रामनगर राजेश सिंह ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ घाट की साफ सफाई की। इस मौके ब्लाॅक प्रमुख यशकांत सिंह ने कहा कि नदियां भारतीय संस्कृति की धरोहर है। जैसे शरीर में धमनियां रक्त का प्रवाह करती है वैसे हमारी नदिंया पूरे धरती पर जल प्रवाह को अविरल बनाती है। नदियां हमारी आस्था का प्रतीक है। जो अपने मूल स्वरूप को खो रही है। उनका जल स्तर घट रहा है। इन्हे दूषित किया जा रहा है, एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सभी का यह नैतिक कर्तव्य है कि हम अपनी धरोहर को सजोये और इसके मूल स्वरूप को नष्ट होने से बचाए। सफाई अभियान में रामनगर के मंडल अध्यक्ष गिरजेश यादव, महामंत्री गिरजेश मिश्रा, प्रदीप सिंह, सुरेश पांडेय, रामशंकर गुप्ता, रामचन्दर, ऋषभ सिंह, रमेश सिंह, वीर श्रीवास्तव, प्रधान नरकटहा वीरेन्द्र कुमार चौधरी, पंचायत सचिव शिवनंदन त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।