भानपुर। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भाकियू लोक शक्ति गुट ने सोमवार को तहसील अध्यक्ष उदयराज के नेतृत्व में तहसील में पंचायत लगाई। बताया गया कि रामनगर ब्लाॅक के नौवागांव लोनियाडीह में जल निगम की ओर से बिछाई गई पाइप लाइन से अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे किसानों को असुविधा हो रही है। इसकी जांच कराकर तुरंत ठीक कराया जाय।
साथ ही नया राशन कार्ड बनवाने तथा राशन कार्ड में परिवार के छूटे लोगों का नाम जोड़ने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की भी मांग की। किसानों ने धारा 24 के लंबित मामलों की शीघ्र पैमाइश कराकर निस्तारण कराने की गुहार लगाई। सफायत अली, उमेश तिवारी, मुन्नी लाल, आदि मौजूद रहे। संवाद