फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाकियू ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने किसान समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी को आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में तृतीय बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में किसान समाधान दिवस आयोजित कराने, गोविन्दनगर शुगर फैक्ट्री पर किसानों का बकाया भुगतान कराने, अठदमा चीनी मिल से नियमानुसार किसानों का बकाया भुगतान कराने, जंगली जानवरों से फसलों का बचाव कराने, मुआवजा दिलाने, वैध पशु बाजार उपलब्ध कराने, शिक्षको से केवल शिक्षा का कार्य कराए जाने, बहादुरपुर के जसईपुर गांव में स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिव प्रसाद पाठक ‘हंसराज’ के उपेक्षित प्रतिमा का सौन्दर्यीकरण कराए जाने, ओड़वारा रेलवे लाइन का बैरीकेटिंग हटाए जाने आदि की मांग शामिल है। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरीशंकर चौधरी, पूर्वांचल अध्यक्ष अनूप कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष शोभाराम ठाकुर, डाॅ. आरपी चौधरी, जयराम चौधरी, रामचन्द्र सिंह, विनय चौधरी, त्रिवेणी चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें