भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
बस्ती। भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने महिला खिलाड़ियों को न्याय दिलाने, आरोपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को पद से हटाकर गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। बुधवार को जिलाध्यक्ष हृदयराम वर्मा के नेतृत्व में डीएम के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को पांच सूत्री ज्ञापन भेजा गया।
राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में जंतर-मंतर पर धरना दे रहीं बेटियों को न्याय दिलाने, आरोपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को पद से हटाकर गिरफ्तार करने, एमएसपी गारंटी देते हुए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू किए जाने, 14 दिन के भीतर गन्ना मूल्य भुगतान सुनिश्चित करने, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त कर जेल भेजने आदि मांगे शामिल हैं।
इस मौके पर दिवानचंद पटेल, शिव मूरत चौधरी, अभिलाष श्रीवास्तव, त्रिवेनी चौधरी, राम महीपत, फूलचंद शर्मा, वंश गोपाल गौतम, विनोद चौधरी, दीनानाथ, जटाशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।