बस्ती। भारतीय किसान यूनियन की बैठक रविवार को लोहिया मार्केट परिसर में जिलाध्यक्ष गौरीशंकर चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसान समस्याओं पर विचार-विमर्श के साथ ही अधिकारों के लिए संघर्ष की रूपरेखा पर विचार किया गया।
भाकियू के पूर्वांचल अध्यक्ष अनूप कुमार चौधरी, प्रदेश सचिव दिवान चंद पटेल, पूर्वांचल उपाध्यक्ष शोभाराम ठाकुर, मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार चौधरी आदि ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार किसान हितों के प्रति गंभीर नहीं है।
उन्होंने गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल, फसल सुरक्षा के लिए जंगली जानवरों पर रोक लगाने की मांग की। कहा कि सरकारी स्तर पर संचालित गोशालाएं आवारा पशुओं को नियंत्रित करने में अक्षम हैं। भाकियू नेताओं ने एक स्वर से कहा कि पशु बाजार को फिर से शुरू कराया जाय। इसके बंद होने से किसानों को असुविधा हो रही है।
बैठक में मराम चंद्र चौधरी, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, रमेश चौधरी, जगदीश आदि माैजूद रहे। संवाद