फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहमागहमी के बीच 11 ने पर्चे भरे

Mon, 06 Feb 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
महदेवा विधान सभा क्षेत्र से सपा के प्रत्याशी राज्य मंत्री राम करन आर्य ने किया नामाकंन।
विज्ञापन
विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2017 में  नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन सोमवार को भारी गहमा गहमी रही। कुल 11 नेताओं ने पर्चा दाखिल किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जवानों की मुस्तैदी से माहौल शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन


सुबह सबसे पहले महादेवा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से बतौर सपा प्रत्याशी प्रदेश के युवा, खेलकूद एवं आबकारी राज्यमंत्री रामकरन आर्य पर्चा दाखिल करने पहुंचे। वह सादगी से नामांकन कर जनसंपर्क के लिए रवाना हो गए। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि हर्रैया विधान सभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी विपिन शुक्ला, कप्तानगंज विधान सभा क्षेत्र से  विधायक व बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी, सदर से बसपा के ही जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी, महादेवा से दूधराम, रुधौली से बसपा प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक राजेंद्र चौधरी ने नामांकन किया।

इसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी की ओर से महादेवा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार रवि सोनकर, सदर से दयाराम चौधरी और कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से चंद्रप्रकाश शुक्ला ने नामांकन फॉर्म भरा। जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक मोस्ट बैकवर्ड क्लासेज के प्रत्याशी छक्कन राम ने हर्रैया विधानसभा क्षेत्र से पर्चा दाखिला किया है। जबकि रुधौली से प्राउडिस्ट ब्लॉक ऑफ इंडिया के प्रत्याशी राज कुमार वर्मा व निर्दल लक्ष्मीकांत भट्ट ने अपना नाम निर्देश पत्र प्रस्तुत किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक कुल 89 नाम निर्देश पत्र वितरित किए जा चुके  हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें