फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एनीमिया से बचाव के लिए बेहतर खानपान जरूरी

Sat, 20 Sep 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गर्भवती महिलाओं को एनीमिया से बचने के लिए बेहतर खानपान पर ध्यान देना होगा। जब नारी स्वस्थ रहेगी तो परिवार सशक्त होगा। इसलिए स्वास्थ्य की देखभाल आवश्यक है। ये बातें जिला महिला अस्पताल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत आयोजित बैठक में सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने कहीं। कहा कि अस्पताल में काउंसलर किशोरियों एवं महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता और पोषण के संबंध में जागरूक कर रहीं तो मातृ एवं बाल स्वास्थ्य देखभाल, प्रसव पूर्व जांच एवं परामर्श दिया जा रहा है। बच्चों का टीकाकरण हो रहा है। शिकायतों का निराकरण भी त्वरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमएस ने कहा कि महिला अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का पूरा प्रयास किया जाता है। कई बेहतर कार्य भी किए गए हैं। जहां अस्पताल में आनलाइन काम काज की व्यवस्था बनाई गई, वहीं सुरक्षा मानकों पर भी बेहतर कार्य किया गया। अधिक से अधिक प्रसव कराया जाता है। ओपीडी में रोगियों की संख्या भी बढ़ी है। आयुष्मान मित्र की तैनाती हुई है। आनलाइन पंजीकरण और ऑनलाइन रिपोर्ट भी दी जा रही है। 100 बेड की नई बिल्डिंग के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
मुख्य भवन के मरम्मत के लिए डीजी हेल्थ को पत्राचार किया गया है। हॉस्पिटल व्यवस्था में सुधार के लिए एक डॉक्टर को लगाया गया है। नॉर्मल और ऑपरेशन से प्रसव दर बढ़ा है। सुरक्षा में गार्ड लगे हैं। भोजन व नाश्ता के जरिये प्रसूता के पोषण पर ध्यान रखा जा रहा है। इस दौरान डॉ. सुधांशु द्विवेदी, डॉ. संतोष मौर्य, डॉ. पीएल गुप्ता, डॉ. ममतारानी, राकेश पांडेय, शैलेंद्र राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें